सपाईयों ने मिसाइल मैन का गौरवगान कर अर्पित की पुष्पांजलि

 सपाईयों ने मिसाइल मैन का गौरवगान कर अर्पित की पुष्पांजलि
– वैज्ञानिक योगदान को किया याद, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत
फोटो परिचय- पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, समर्पण व देशसेवा की अद्भुत मिसाल है। उन्हें मिसाइल मैन ऑफ इंडिया और जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में रहते हुए स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1980 में इसी यान के माध्यम से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया गया। अग्नि व पृथ्वी जैसी मिसाइलों के विकास में उनके योगदान ने भारत की रक्षा तकनीक को नई मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में डॉ. अशोक पटेल, रीता प्रजापति, डॉ. रामनरेश पटेल, डीजी कुशवाहा, मोइन खान, महफूज खान, परवेज आलम, सुहैल खान, रईस खान, इंदल सिंह, नागेंद्र यादव, रत्नेश रत्ना, विमलेश पटेल, मोबिन खान, मुनेश तिवारी, कामता प्रसाद, ब्रजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह और दिनेश सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *