अलग-अलग मकानों में हुई चोरी का खुलाशा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

 अलग-अलग मकानों में हुई चोरी का खुलाशा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
– अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा — पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि 19 जून 2026 को थाना बिसंडा क्षेत्र निवासी राजबहादुर पुत्र हरिप्रसाद एवं

नन्दकिशोर पुत्र गजराज द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपने मकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसंडा पर सूचना दी गई थी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में आज थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे के नजदीक गड़ांव मोड़ के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए है । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने एक अन्य साथी जीतू पुत्र चांदी के साथ मिलकर मकान में घुसकर दिनांक 18 जून 2026 की रात्रि को चोरी की घटना को अंजाम दिया था । घटना में शामिल अन्य साथी अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजबहादुर पुत्र कल्लू निवासी ओरन थाना बिसण्डा हाल पता मोहल्ला बंगाली का पुरवा कस्बा बदौसा जनपद बांदा है। वहीं फरार अभियुक्त का नाम जीतू पुत्र चांदी निवासी ओरन थाना बिसण्डा बांदा जनपद बांदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *