गांजा तस्करी का एक और आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार की बरामद

  गांजा तस्करी का एक और आरोपी गिरफ्तार
– हथगांव पुलिस ने 1.898 किलो गांजा, स्विफ्ट डिजायर कार की बरामद
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथगांव पुलिस ने तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 28 वर्षीय चंदन गुप्ता पुत्र सोमदेव गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 898 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 220 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर फतेहपुर व आसपास के क्षेत्रों में बेचने वाले गिरोह से जुड़ा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बताते चलें कि 18 अक्टूबर को हथगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 19 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा, कूटरचित एचएसआरपी नंबर प्लेट और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा महिंद्रा टीयूवी वाहन बरामद हुआ था। इस मामले में थाना हथगांव में मुकदमा संख्या 207/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इसी मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को चंदन गुप्ता की तलाश थी। जिसको रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक बुद्धिमान सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश सिंह, आरक्षी रणवीर सिंह और आरक्षी चंदन यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *