शिक्षा व संवैधानिक अधिकारों से ही मजबूत होगा समाज
– पासी जन जागृति संघ की बैठक में एकजुटता पर जोर
फोटो परिचय- पासी जन जागृति संघ की बैठक मंे भाग लेते समाज के लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पासी जन जागृति संघ की बैठक रविवार को चखेड़ी गांव में मन्नू पासी के आवास पर उनके नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से संगठित होकर बच्चों और युवाओं को शिक्षित बनाने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
मुख्य अतिथि जगत पाल पासी ने कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज को मजबूती मिल सकती है। इसके लिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन से जुड़ना चाहिए। समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मुकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों व युवाओं को शिक्षित बनाना जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। मन्नू पासवान ने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। बैठक में मुकेश कुमार, हिमांशु, कौशल, अनुज, अभय कुमार, कामता प्रसाद, वीरेंद्र, बैजनाथ व ज्योति पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।