कलुवा बाराबंकी ने विजय सुल्तानपुर को दी पटखनी

    बेहटी के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
– कलुवा बाराबंकी ने विजय सुल्तानपुर को दी पटखनी
फोटो परिचय-  पहलवानों का हाथ मिलवाते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अमौली, फतेहपुर। विकास खंड के बेहटी गांव में रविवार को 60 वें दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन नरेश उमराव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। दंगल का संचालन धर्मेंद्र सिंह गायक ने किया।

दंगल में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी पहुंचे। कैबिनेट मंत्री समेत विधायक का आयोजकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। दंगल में बाराबंकी के पहलवान कलुवा, सुल्तानपुर के विजय के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें कलुवा ने विजय हासिल की। वहीं उन्नाव के पहलवान मतानी ने भी जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्नाव के विश्वजीत व फिरोजाबाद के लवकुश सहित कई पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। भूपेंद्र यादव समेत अन्य पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाया। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस मौके पर दंगल अध्यक्ष अजीत साहू, अरविंद उमराव, श्रीकांत उत्तम, विवेक उमराव, दयाशंकर पहलवान, बाबू उमराव, ओम प्रकाश, श्रीराम उमराव, सनोज उमराव, प्रवीण उमराव, शुभम उमराव, जयदीप उमराव, दिलीप उमराव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *