ओजस्वी वाणी व जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

     लक्ष्मण-परशुराम के तीखे संवादों से गूंजा रामलीला पंडाल
– ओजस्वी वाणी व जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
फोटो परिचय-  धनुष यज्ञ में कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मलवां विकास खंड के अंतर्गत रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित सब्जी मंडी में नवयुवक जागरण मंच द्वारा रामलीला के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जय कुमार सिंह जैकी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, अवधेश मिश्रा, संतोष तिवारी एवं जितेंद्र सिंह जीतू मौजूद रहे।

धनुष यज्ञ के दौरान जनक विलाप, रावण-बाणासुर संवाद तथा लक्ष्मण-परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष भंग किए जाने के बाद राजा जनक के मार्मिक विलाप और रावण-बाणासुर के बीच हुए संवादों ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा की। वहीं, लक्ष्मण-परशुराम के तीखे संवादों और कलाकारों की ओजस्वी वाणी ने खूब तालियां बटोरीं। पूरा रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर समाजसेवी महेश सिंह, विद्याप्रकाश अग्निहोत्री, अजीत कुमार सैनी, डॉ. प्रशान्त पाण्डेय, पीयूष दीक्षित, दारा पटेल, रवि मिश्रा, अरविन्द अग्निहोत्री, अंकित पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाकारों के जीवंत अभिनय की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *