रेलिंग न होने से नीचे गिरा दूध से भरा ई-रिक्शा; दो घायल

  मलंगा पुल पर हादसे का खतरा बरकरार, रेलिंग न होने से नीचे गिरा दूध से भरा ई-रिक्शा; दो घायल

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ कोंच (जालौन)। नगर के मलंगा पुल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। पुल पर रेलिंग न होने के कारण दूध से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा और पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा दूध लेकर जा रहा था। इसी दौरान सीएचसी के पास स्थित मलंगा पुल पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा पुल से नीचे गिरकर पलट गया। हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल पर कई वर्षों से रेलिंग लगवाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। हादसे के बाद एक बार फिर पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द रेलिंग लगवाने और पुल पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थान: सीएचसी के पास मलंगा पुल, कोतवाली कोंच, जनपद जालौन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *