डकैती की साजिश रच रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, तमंचे और चोरी के औजार बरामद

   जालौन: लूट-डकैती की साजिश रच रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, तमंचे और चोरी के औजार बरामद

रामपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे आरोपी, दो चार पहिया वाहन और नकदी भी कब्जे में ली

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा थाना पुलिस ने लूट और डकैती की योजना बनाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग पर भीखमपुरा के पास घेराबंदी कर की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस और चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन, नकदी और दो चार पहिया वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से ही जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *