गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आखिरी मामला 2020 में दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुजारी के गिरोह का सफाया कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आज गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को अदालत लेकर गई, जहां उसे विशेष एमसीओसीए अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार की देर रात को उसे चीन से मुंबई लेकर आए हैं।

प्रत्यर्पित के डर से चीनी महिला से की थी शादी

गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आखिरी मामला 2020 में दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुजारी के गिरोह का सफाया कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के डर से पुजारी ने एक चीनी महिला से शादी कर ली थी।

साल 2008 में प्रसाद पुजारी को चीन में अस्थायी निवास की अनुमति दी गई थी, जो 2012 में ही समाप्त हो गई थी। पुजारी की मां को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2020 में गिरफ्तार किया था, उनकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को मालूम चला कि पुजारी का यात्रा वीजा खत्म हो गया है।बता दें, प्रसाद पुजारी मुंबई के विक्रोली में शिवसेना नेता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। 19 दिसंबर, 2019 को हुए हमले में जाधव बच गए थे।

Azra News

Azra News

Next Story