22274 निराश्रित व बेसहारा गोवंश अब तक किए संरक्षित

22274 निराश्रित व बेसहारा गोवंश अब तक किए संरक्षित

- गौशालाओं में 212 शेडों में लगाये गये तिरपाल

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश संरक्षण योजना अन्तर्गत 43 अस्थायी गौ आश्रय स्थल, 09 वृहद गौ संरक्षण केन्द्र, 03 कांजी हाउस एवं 02 कान्हा गौशाला संचालित है। जिनमें 22274 निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश अब तक संरक्षित किये जा चुके है। समस्त गौशालाओं में गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु लगभग 212 शेडों में तिरपाल लग गये हैं। साथ ही सभी गौशालाओं में अलाव हेतु लकड़ी की पर्याप्त व्यवस्था है। गौशालाओं में गोवंशों को सर्दी से बचाव हेतु 5708 बोरे उपलब्ध हैं। जिनसे बने काऊ कोट को गोवंशों को पहनाया जाता है। गोवंशों के भरण-पोषण हेतु भूसा, दाना की पर्याप्त व्यवस्था है। गोवंशों को निरन्तर हरा चारा की उपलब्धता हेतु 80 हे० भूमि पर हरा चारा की बुआई कर दी गयी है। लगभग 800 कुंतल हरा चारा समस्त गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को प्रतिदिन खिलाया जा रहा है। गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु धनराशि का भुगतान सितंबर 2023 तक हो चुका है। अक्टूबर 2023 के भुगतान हेतु धनराशि की डिमांड निदेशालय स्तर को डीबीटी के माध्यम से प्रेषित कर दी गयी है एवं नवंबर 2023 के भरण-पोषण की भुगतान हेतु प्रकिया चल रही है। शीघ्र ही निदेशालय स्तर को प्रेषित कर दी जायेगी। समस्त संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद की समस्त गौशालाओं में भूसा, दाना, हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित करें एवं जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर संरक्षित करना सुनिश्चित करें।

Azra News

Azra News

Next Story