राम मंदिर में राम विराजमान हो गए है भारत नई ऊर्जा की अनुभूति कर रहा है - मैं कहता हूं कालचक्र बदल रहा है, पीढ़ी को कालचक्र ने चुना है। अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी

पुरानी तहसील में अधिवक्ता,बैनामा लेखक व स्टांप विक्रेताओं ने कराया भव्य भंडारा उमड़ पड़ी भीड़

अयोध्या के राम मंदिर में राम विराजमान हो गए है भारत नई ऊर्जा की अनुभूति कर रहा है - अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज - अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज हमारे राम आ गये हैं ,सदियों की प्रतीक्षा के बाद कंठ अवरुद्ध है,चित्त उस पल में लीन है, हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे,ये पल पवित्रतम है,आज नव इतिहास का सृजन हो गया है,ये समय सर्वकालिक अमिट रेखाएं खींच रहा है,संविधान में भगवान राम विराजमान हैं,न्यायपालिका ने न्याय की लाज रख ली,आज शाम शहर दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी से सराबोर हो जायेगा

शहर में चारों ओर भंडारे, कैंम लग रहें लोगो में उत्साह है खाने और खिलाने का। हर सौ मीटर पर लगे भंडारे में उत्साहित भीड़ उमड़ पड़ी जीटी रोड स्थित सजी हुई पुरानी तहसील भव्य सजावट से राम मय रंग बिखेर रही थी।

भारतीयों के मन में राम हैं,पर्व से परंपराओं तक में राम हैं,राम रस जीवन प्रवाह की तरह बहता रहता है,राम कथा असीम है,रामायण अनंत है।

वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी उर्फ सप्पू भैय्या ने कहा भारत के लोग आपसी सद्भाव को नहीं समझ पाये,यह मंदिर ऊर्जा को जन्म दे रहा है। राम सबके हैं,राम विवाद नहीं समाधान हैं,राम अनंत काल हैं,यह राम लला की प्राण प्रतिष्ठा नहीं अपितु भारत की संस्कृति की प्राण प्रतिष्ठा है। यह मंदिर मात्र एक देव मंदिर नहीं है,यह भारत के दर्शन का मंदिर है, यह भारत की चेतना का मंदिर है। राम भारत की चिंतन हैं, राम विश्वास हैं व्यापक हैं, राम नीति हैं, राम निरंतर हैं। अब आगे क्या कहूं - इसलिए मैं कहता हूं कालचक्र बदल रहा है, हमारी पीढ़ी को कालचक्र ने चुना है।

इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर बड़ादुर सिंह ने कहा - एक हज़ार साल के समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य, से संकल्प लीजिए राम राज्य से राष्ट्र काज के लिये पल पल लगा देंगे ,अहम से वयम की ओर चलना है।

भारत को वैभवशाली बनाना है, ये अमृत काल है,युवा ऊर्जा से भरा हुआ है, हमे अब चूकना नहीं है, युवाओं अब बैठना नहीं है, चाँद से सूर्य तक नवप्रभात हो रहा है, इसे अनंत तक ले जाना है, ये मंदिर साक्षी बनेगा भव्य भारत के अभ्युदय का, अगर लक्ष्य प्रमाणिक हो तो उसे प्राप्त करना असंभव नहीं है।अब हम रुकेंगे नहीं विकास की ऊँचाई तक जायेंगे।

वहीं तहसील के सजे हुए में इस राम मय अवसर पर जिला वा शहर के पूरे दिन चर्चित लोगो का आना जाना लगा रहा जिसमे मुखरूप से वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर बहादुर सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी उर्फ सप्पू भय्या, मनीष त्रिपाठी, अधिवक्ता सुसील त्रिपाठी,एड. विनय शंकर मनु, एड.जितेंद्र श्रीवास्तव, एड.राजीव तिवारी, एड.विकास गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय श्रीवताव, सचिन श्रीवास्तव एड.राजीव तिवारी आदि ने भंडारे में आए अतिथियों को सम्मान वा इस भव्य कार्य को बेहतर रूप संचालित किया

Azra News

Azra News

Next Story