रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

मां दुर्गा का रूप धारण कर निकाली कलश यात्रा

फोटो परिचय- कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत सुधवा ग्राम पंचायत में माँ दुर्गा अष्टमी पर्व पर मां दुर्गा का रुप धारण करते हुए दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने अपने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। रास्ते पर महिलाओं ने मां दुर्गा माता के जयकारे लगाये।

सुधवा गांव में भक्ति की बयार बह रही है। शारदीय नवरात्र को लेकर गांव की गुड़िया देवी ने मां दुर्गा की वेशभूषा रूप धारण करते हुए अपने हाथों में त्रिशूल लिया। महिलाओं की कलश यात्रा मार्ग पर निकली तो गुड़िया देवी यात्रा के आगे आगे चल रही थीं। दुष्टों का वध करने के लिए माँ दुर्गा माता के जयकारे लगाए जा रहे थे। गाँव के सभी देवी भक्त महिलाओं ने पैदल ही बिलंदा आनन्दी मां के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद सुधवा गाँव के लिए नगें पैर वापस पहुंची। माँ दुर्गा के पंडाल पर सभी महिलाओं ने पूजा अर्चना करते हुए अपने अपने मन की मुराद पाने के लिए मन्नत भी मानी। यही कारण है कि जब माँ और बहनों की मन मुराद पुरी हो जाती है तो नवरात्र में माँ दुर्गा के मंदिरों में मुंडन और अन्य कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया जाते हैं। इस मौके पर नवदुर्गा पूजा युवा कमेटी के अध्यक्ष जय सिंह, सुनील कुमार पासवान के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

फतेहपुर। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के उपखंड अधिकारी ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण को लेकर बाकरगंज चौकी के पास एवं बाकरगंज चौकी से चौक/लाला बाजार की तरफ 11 केवी एवं एलटी कंडक्टर को बदलने के लिए 25 अक्टूबर से 05 नवंबर तक 33/11 केवी उपकेंद्र मुराइंटोला से निर्गत 11 केवी बाकरगंज फीडर एवं इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युतापूर्ति प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 04 बजे तक बाधित रहेगी।

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

फतेहपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत जनपद में चयनित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 37 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को तीन माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रतिमाह निर्धारित मानदेय धनराशि चार हजार देय होगा। चयनित प्रशिक्षक को प्रतिदिन प्रति विद्यालय 40 मिनट आवंटित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा। एक प्रशिक्षक द्वारा अधिकतम तीन विद्यालयों में उपस्थित होकर प्रशिक्षण कराया जा सकता हैं। प्रशिक्षक के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होना एवं न्यूनतम आयु 18 वर्ष अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में महिला आवेदक को वरीयता दी जायेगी। आवंटित विद्यालय में आवागमन हेतु कोई अतिरिक्त धनराशि देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी का आवेदन पत्र 30 अक्टूबर तक कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में जमा होगें। आवेदन पत्र कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक से प्राप्त किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी मो. 9454477038 पर प्राप्त की जा सकती है।

Azra News

Azra News

Next Story