अटेवा ने वोट फॉर ओपीएस अभियान चलाने का लिया निर्णय

अटेवा ने वोट फॉर ओपीएस अभियान चलाने का लिया निर्णय

- डॉ अस्फिया जिला सह संयोजक, संदीप बने सदर तहसील प्रभारी

फोटो परिचय- (पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते अध्यक्ष।

फतेहपुर। अटेवा मंच की वार्षिक बैठक में पुरानी पेंशन बहाली अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुरानी पेंशन बहाल कराने की दिशा में वोट फार ओपीएस पर चर्चा करते हुए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

रविवार को पुरानी पेंशन बचाओ मंच की वार्षिक बैठक रानी कालोनी स्थित एक विद्यालय में अध्यक्ष/संयोजक निधान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान ओपीएस की आवश्यक्ता पर बल देते हुए सर्व सम्मति से वोट फार ओपीएस अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ब्लॉकों से आए अध्यक्ष, मंत्री द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी की सक्रियता पर चर्चा की गई। जिला सहसंयोजक अशोक सिंह ने कहा कि 2024 के पहले यदि केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करती तो जो पार्टी पुरानी पेंशन को अपने एजेंडे में रखेगी वोट उसी को सपरिवार दिया जाएगा। जिला संयोजक निधन सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो ब्लॉक कार्यकारिणी सक्रिय नहीं है उसे ब्लाक को भंग करते हुए नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाए। सत्र 2023-24 में सबसे ज्यादा सदस्यता वाले ब्लॉको सक्रियता के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग के बिना पुरानी पेंशन की लड़ाई जीता नहीं सकता है।

आप सभी का सहयोग जरूरी है। कवि एवं शायर शिक्षक शिवशरण बंधु ने पेंशन अभियान गीत सत्ता की जुल्म ज्यादती हरगिज न सहेंगे, पेंशन हमारा हक है इसे लेकर रहेंगे। पेंशन अभियान गीत सर्वसम्मत से घोषित किया गया। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी जिलाध्यक्ष मनोज सैनी, जल निगम से महताब, फार्मासिस्ट जिलाध्यक्ष अरुणेश सिंह, कृषि विभाग से अमित प्रजापति, पंचायती राज विभाग से बाबूलाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ कन्हैया लाल पाल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, विद्युत विभाग से बुधराज सिंह, राकेश सिंह आदि को अटेवा द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉक्टर अस्फिया मजहर को सर्वसम्मति से जिला सह संयोजिका मनोनीत किया गया और तहसील सदर प्रभारी संदीप यादव को मनोनीत किया गया। अर्चना द्विवेदी ने नवीन जिम्मेदारी प्राप्त कार्यकर्ताओं को माला पहनकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर अंशु सिंह, अर्चना द्विवेदी, अस्फिया मजहर, अंजू सचान, विजय रत्ना, सुखप्रीत कौर, साधना यादव, प्रतिभा उमराव, शशि सोनकर, उदित सचान, वीर महेंद्र, देवेंद्र पांडेय, उमाशंकर साहू, मनीष गुप्ता, ओमी पांडेय, प्रवीन उत्तम, कुंवर रंजीत सिंह, वीरभान, प्रशांत यादव, योगेंद्र सिंह सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story