अलग-अलग स्थानों पर मनाई धरती पुत्र मुलायम सिंह की जयंती

अलग-अलग स्थानों पर मनाई धरती पुत्र मुलायम सिंह की जयंती

- सपा व यादव महासभा ने चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

- व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर पद चिन्हों पर चलने का दोहराया संकल्प

फोटो परिचय- सपा कार्यालय व यादव महासभा कार्यालय में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई। समाजवादी पार्टी समेत अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर जहां श्रद्धांजलि दी वहीं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।

शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती माल्यार्पण करके सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश में नेताजी ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में चहुमुखी विकास किया। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होने सेना के नौजवानों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। देश के बार्डर पर तैनात मिलेट्री फोर्स के नौजवानों का वेतनमान बढ़ाकर उनको सम्मान देने का काम किया। किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़कर उनको न्याय दिलाने का काम भी नेताजी ने किया। संकल्प लिया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती प्रदान करने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराई जायेगी। संचालन जिला उपाध्यख राजू कुर्मी ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तनवीर हैदर, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, नफीस उद्दीन, अमरदीप सिंह, वीरेंद्र यादव, नंद किशोर पाल, रीता प्रजापति, राम किशोर प्रजापति, केतकी यादव, नफीसा बानो, संगीताराज पासी, सुनील उमराव, डा. अमित पाल, अय्यूब खान, जगनायक सचान, अनिल यादव, अरूण यादव, पवन द्विवेदी, अखिलेश सविता, देवेंद्र लोधी, नीरजपाल, मो. आफताब, मो. अहमद, शहजाद अनवर, विवेक यादव, फूल सिंह मौर्य, अंसार अहमद, जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

उधर नेताजी की जयंती पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की खागा नगर इकाई के बैनर तले एक मैरिज हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिव सिंह यादव ने नेताजी के जीवन पर चर्चा की। कहा कि जिस तरह से नेताजी ने किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों के हित में काम किए हैं उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश को विकास की ओर ले जाने का काम किया। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होने सेना के जवानों के शवों को उनके घर तक पहुंचाने की पहल की। उनके कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता। गोष्ठी से पूर्व उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अशरफ अली, संतोष कुमार यादव, धर्म सिंह यादव, नागेंद्र सिंह यादव, दिनेश यादव, सोमनाथ, परवेज, रोहित निषाद, मोहसिन, अनिल यादव, सरजू प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story