शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के वीर सपूतों का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक

भाजपाईयों ने गुरू गोविंद सिंह के वीर सपूतों का मनाया बलिदान दिवस

फोटो परिचय- कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के वीर सपूतों का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने संबोधन में कहा कि गुरू गोविन्द जी के साहेबज़ादा जोरावर सिंह व साहेबज़ादा फतेह सिंह को तत्कालीन मुगल वजीर खान ने ईंट की दीवार में चुनवाया था लेकिन वीर बांकुरों ने उनकी वह शर्त नहीं मानीं जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने धर्म को छोड़कर साथ आ जाएं, ऐसे वीर बांकुरों की देश धर्म के प्रति दीवानगी को सभी प्रणाम करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी व संचालन जिला महामंत्री उदय लोधी ने किया। इस अवसर पर पुष्पराज पटेल, कुलदीप भदौरिया, अभिजीत भारती, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह चंदेल, बच्चा तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं असोथर मंडल में नगर के एपीएस स्कूल में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ता जिला मीडिया प्रभारी भाजपा प्रवीण कुमार सिंह ने संबोधन में कहा कि बीते नौ जनवरी को आयोजित प्रकाशपर्व पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के बलिदानी सपूतों के बलिदान दिवस को देश भर में मनाये जाने की संकल्पना की थी। इसी क्रम में आज वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक आदित्य अग्निहोत्री, राममहेश निषाद, सौरभ अग्निहोत्री, शिवप्रताप सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हंसवा मंडल के तहत जमलामऊ में मंडल अध्यक्ष शिवपूजन तिवारी व मंडल प्रभारी मंजू शुक्ला ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर शशिकरण सिंह, शानू सिंह, नीरज दीक्षित, नंद किशोर, अखिलेश सिंह, योगेश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तांबेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

फोटो परिचय- (7) भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।

फतेहपुर। तांबेश्वर मंदिर स्थित प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पूड़ी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना व आरती कराई गई। भंडारा सुबह दस बजे से लेकर देर शाम तक चलता रहा। आयोजक अशोक गुप्ता व अंकित गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष के अंतिम सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारा से पहले विधि विधान से पूजा व आरती की जाती है। लगातार दस वर्षों से भंडारा करते आ रहे है। भंडारे में मंदिर प्रांगण के आस पास निराश्रितों एवं भक्त जनों में प्रसाद वितरण किया गया।

Azra News

Azra News

Next Story