भाकियू लोकशक्ति ने मनाया छठवां स्थापना दिवस

भाकियू लोकशक्ति ने मनाया छठवां स्थापना दिवस

- किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

फोटो परिचय- केक काटकर स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने केक काटकर जहां एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया वहीं संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए किसानों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने की। सर्वप्रथम उन्होने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर संगठन के छठवें स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। दुकानों में ओवर रेट पर खाद की बिक्री हो रही है। जिससे किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होने कहा कि सरकारी धान क्रय कंेद्रो में किसानों के धान की तौल नहीं हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि यदि इन समस्याओं पर अधिकारियों ने ध्यान न दिया तो संगठन आंदोलन के लिए विवश हो जायेगा। उन्होने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर संपर्क किया जायेगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता यादव, अजीत यादव एडवोकेट, राजेंद्र कश्यप, नीरज गुप्ता, अतुल यादव, शिवराम सोनी, संतलाल पटेल, सूरजभान, सुनील तिवारी, चंद्रपाल पाल, बजरंग पाल, गंगा, अर्जुन पासवान, गोवर्धन, मैकू, सियावती, केशकली, रीता देवी, राजेंद्र पासवान, मनोज कुमार, नत्थूलाल भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story