हास्य कलाकार की पत्नी ने तांबेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

हास्य कलाकार की पत्नी ने तांबेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

- भाजपाईयों संग स्वच्छता अभियान को दी गति

फोटो परिचय- (4) भाजपा जिलाध्यक्ष संग स्वच्छता अभियान चलातीं हास्य कलाकार की पत्नी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। हास्य कलाकार फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष रहे राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने तांबेश्वर मंदिर में भगवान शंकर को जलाभिषेक किया। इसके बाद पूजा अर्चना कर स्वच्छता अभियान को गति दिया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल भी रहे। शिखा श्रीवास्तव ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तांबेश्वर मंदिर पर रोड के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि उनके पति राजू श्रीवास्तव स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं और अब भले ही वह इस दुनिया में न हो लेकिन उनके कार्यों को वह आगे बढ़ा रही हैं। उनकी कोशिश होगी कि वह जिले में ही नहीं अन्य जनपदों में जाकर स्वच्छता अभियान को गति देंगी। उन्होंने कहा कि फतेहपुर से उनका गहरा नाता रहा है। यहां वह पली-बढ़ी हैं। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में उनके पति ने आकर कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। लिहाजा उनकी कोशिश होगी कि फतेहपुर में वह कुछ ऐसा करें जिससे उनके पति भी आज जहां पर भी हो वहां खुश हो। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि राजू श्रीवास्तव ने अपनी हास्य कला से विश्व में अपनी पहचान बनाई और स्वच्छता अभियान में जिस तरीके से उनकी पत्नी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय पांडेय, सावन गुप्ता, अभिनव शुक्ला, सीपीएस के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, सीपीएस की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सौम्या सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story