शक्ति दीदी ने चलाया मिशन शक्ति व आपरेशन जागृति अभियान

शक्ति दीदी ने चलाया मिशन शक्ति व आपरेशन जागृति अभियान

- पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों व योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

फोटो परिचय- छात्राओं को पंपलेट वितरित करतीं शक्ति दीदी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की टीम शक्ति दीदी ने मिशन शक्ति फेज-4 अभियान व ऑपरेशन जागृति चलाया। जिसमें महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर ऑडियो, वीडियो, पंपलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु जागरुक किया।

समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में महिला पुलिस कर्मी शक्ति दीदी व पुरूष पुलिस कर्मियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीणांचलों में जाकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, कस्बों, गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु विभिन्न पैतरों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन नंबरो 1090 वीमेन पॅावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइऩ, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के संबंध में भी जानकारी देते हुए जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम ने प्रमुख चौराहो, पार्काे एवं भीड-भाड वाले स्थानों के आस-पास चेकिंग कर मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया।

Azra News

Azra News

Next Story