जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम सी. इन्दुमती।

डीएम ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं

फोटो परिचय- (6) जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम सी. इन्दुमती।

फतेहपुर। गुरूवार को जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनता दर्शन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। फरियादियों को आश्वस्त किया कि समयबद्धता के साथ नियमानुसार शिकायतांे का निस्तारण किया जायेगा। जनता दर्शन के दौरान 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र में निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण किया जाये। इस कार्य में किसी भी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि यदि शिकायतकर्ता दोबारा यहां आता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Azra News

Azra News

Next Story