पात्रों को आवास मुहैया कराने का हो रहा प्रयास: जनसेवक

पात्रों को आवास मुहैया कराने का हो रहा प्रयास: जनसेवक

- भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने जनता दर्शन लगा फरियादियों की सुनीं समस्याएं

फोटो परिचय- जनता दर्शन में पीड़ितों की समस्याएं सुनते जनसेवक राजेश सिंह।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने नगर पंचायत खखरेरू स्थित कार्याल में जनता दर्शन लगाकर पीड़ितों की समस्याएं सुनने का काम किया। उन्होने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण त्वरित करवाया जायेगा। क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को आवास मुहैया कराने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने तमाम महात्वाकांक्षी योजनाएं संचालित करके गरीबों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि पंक्ति के अंतिम को भी जब तक लाभ नहीं मिलेगा तब तक देश का विकास नहीं करेगा। इसी के तहत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार रात दिन एक कर रहे हैं। जनता दर्शन के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। सभी ने अपनी-अपनी समस्या जिला उपाध्यक्ष के समक्ष रखी। जिला उपाध्यक्ष ने एक-एक पीड़ित की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके समस्या निस्तारण किए जाने पर बल दिया। इस मौके पर अन्य पार्टीजन भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story