मछली माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर अड़ा मछुआरा समाज

मछली माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर अड़ा मछुआरा समाज

- मछुआरों को अधिकार मिलने तक धरना रहेगा जारी: राधा

फोटो परिचय- धरने को संबोधित करतीं संयोजक राधा निषाद।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। मछली माफियाओं की दबंगाई के चलते अपने रोजगार खो चुके मछुआरा समाज का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मछुआरों ने मछली माफियाओं पर कार्रवाई व उनके पुर्नवास की नीति बनाये जाने तक धरना जारी रहने की बात कही।

मछुआरा कल्याण समिति के बैनर तले तले नहर कालोनी परिसर में धरना दे रहे मछुआरा समाज के लोगों ने नदी के जल पर अपना अधिकार जताते हुए मछली पकड़ने की ठेका नीति बंद करने व मछुआरों की पकड़ी गई मछली को सरकारी कांटा से तौल कर खरीदने की मांग दोहराई। साथ ही आर्थिक रूप से कमज़ोर मछुआरा समाज के लोगों को आवास योजनाओं के जरिए आवास दिलाये जाने व उत्पीड़न से बचाव के लिये समाजिक सुरक्षा की मांग किया।

मछुआरों के जोखिम को देखते हुए बीमा, परिचय पत्र व मछली पकड़ने वाली बोट दिलाये जाने की मांग किया। धरना संयोजक राधा निषाद ने मछली माफिया शमशीर अहमद व राजू सिंह पर मछुआरों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए इनके लाइसेंस रद्द करने व कार्रवाई की मांग किया। साथ ही कहा कि मछुआरा समाज को उनके अधिकार दिलाये जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बसंलाल, सौतन निषाद, भारत, कमलेश, रामखेलावन, श्रीचन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार, बराती लाल निषाद, राम आसरे, रंजीत सिंह, योगेश कुमार, कमला देवी, राजरानी, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।

Azra News

Azra News

Next Story