पटेलनगर चौराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन करते भाजपाई।

मुहब्बत की दुकान में भ्रष्टचार का सामान: मुखलाल

- कांग्रेस नेता के कैश कांड पर बिभरे भाजपाइयों ने फूंका पुतला

फोटो परिचय- पटेलनगर चौराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन करते भाजपाई।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। कांग्रेस सांसद धीरज के आवास से आईटी विभाग की कार्रवाई में तीन सौ करोड़ रुपया का काला धन बरामदगी को लेकर देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर चौराहा पहुंचकर कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी व प्रदर्शन किया। कांग्रेस का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया।

तीन राज्यों में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा लगभग तीन सौ करोड़ रुपये की बरामदगी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस सांसद के ठिकानों से तीन सौ करोड़ रुपये की बड़ी बरामदगी होना कांग्रेस के भृष्टचार की निशानी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पद यात्रा में सहयोगी रहे धीरज साहू का धन भ्रष्टाचार से कमाया हुआ है। कॉंग्रेस की मुहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार का सामान है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर न बख्शने की बात कही थी। जनता के धन को डकारने वालों की भाजपा सरकार में अब खैर नहीं है। इस मौके पर कुलदीप भदौरिया, संजय गुप्ता, धंनजय द्विवेदी, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, प्रसून तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, रितीक पाल, अपर्णा गौतम, देवनाथ धाकड़े, सभासद संजय श्रीवास्तव, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष स्वामी शरन पाल, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, शैलेंद्र रघुवंशी, मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, अभिजीत भारती, सुशीला मौर्या, सुनील राजपूत, जेपी सिंह फौजी, स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक शुक्ला, भारत श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी भी मौजूद रहे।

Updated On 10 Dec 2023 1:00 PM GMT
Azra News

Azra News

Next Story