भोजन जन सेवा समिति ने रविवार को गरीब, निराश्रित, दिव्यांग लोगों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्दियों से बचाने के लिए कंबल वितरण किया। कहा जाता है कि जिसका

साहेबजादों के शहीदी दिवस पर किया रक्तदान

फोटो परिचय- जिला अस्पताल में रक्तदान करते गुरमीत सिंह।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के बड़े साहेबजादों बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें याद करते हुए सर्व फ़ॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह ने अपना 36 वां रक्तदान जिला अस्पताल में करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। जिस पर संस्था की अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने युवाओं को स्वैक्षिक रक्तदान करने का सेवा-संदेश दिया। उन्होने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। रक्तदान करके आप किसी का जीवन बचा सकते हैं। यही संदेश गुरू गोविंद सिंह जी ने सभी को दिया है कि दूसरों की सेवा करो। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवा रक्तदान अवश्य करें। इस अवसर पर संस्था के सदस्य गौरव व रक्तकोष केन्द्र से संतोष उपस्थित रहे।

असहाय निराश्रितों को कंबल देकर पहुंचाई राहत

फोटो परिचय- निराश्रित महिला को कंबल देते कुमार शेखर।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। भोजन जन सेवा समिति ने रविवार को गरीब, निराश्रित, दिव्यांग लोगों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्दियों से बचाने के लिए कंबल वितरण किया। कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंड में रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में हम लोग सो जाते हैं लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी राते गुजारते हैं। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्दियों में कंपकंपा देने वाली ठंड में लोगो को गर्म कपड़े व कंबल वितरण करती है। आचार्य रामनारायण ने महर्षि कालोनी व कांशीराम कालोनी गड़ारियनपुरवा के चयनित किये हुए वृद्ध असहाय निराश्रित दिव्यांग गरीबो को कंबल बाटे और आगे भी टीम द्वारा चयनित कर शहर के अन्य स्थानों के जरूरतमंदो को कंबल दिए जाएंगे। संस्था के कुमार शेखर ने अपील किया कि शहर में कही पर भी रात में कोई ठंड से ठिठुरता व्यक्ति मिले तो उसकी जानकारी हमे दें ताकि उस व्यक्ति को ठंड बचाने के लिए कंबल दिया जा सके। इस पुनीत कार्य में मनीष केसरवानी, रोहित श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, शैलेश साहू, रामेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, यतीश रायजादा आदि सहयोगी रहे।

Azra News

Azra News

Next Story