जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडो व धारदार से हमला

जमीनी विवाद में महिलाओं समेत पांच को पीटा

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र रामपुर थरियांव में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडो व धारदार से हमला कर महिलाओ सहित पाँच लोगो को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी को उपचार व मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव निवासी स्व. मन्नी लाल का 60 वर्षीय पुत्र लालमणी व लालमणी का 35 वर्षीय पुत्र विकास, विकास की 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी, राकेश कुमार की 50 वर्षीय पत्नी सतरानी, सुरेश की 15 वर्षीय पुत्री रीना देवी गांव निवासियों से हुए जमीनी विवाद में घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायलों को इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया कि घर के पीछे एक गड्ढा है उसमें हम लोग 25 वर्षाे से कूड़ा डाल रहे है। आज उसमे गाँव निवासी विष्णु दयाल का परिवार धान का पयाल डाल रहा था। जिसका विरोध किया तो गाँव निवासी विष्णु दयाल के पुत्र चंद्र किशोर, राम किशोर, नंद किशोर व चंद्र किशोर के पुत्र रज्जन, जितेंद्र, दिलीप ने घर मे घुसकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर सभी को घायल कर दिया है। जिसमे लालमणी की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Azra News

Azra News

Next Story