करवाचौथ आज, महिलाओं में सजने-संवरने की होड़

करवाचौथ आज, महिलाओं में सजने-संवरने की होड़

- मेकओवर सहित अन्य पार्लरों में मंहदी व मेकअप के लिए रही मारामारी

फोटो परिचय- मेकओवर ब्यूटी पार्लर में मेंहदी लगवातीं महिलाएं।

फतेहपुर। अपने पति की लम्बी दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाले वाले करवाचौथ के पर्व पर महिलाओं में सबसे अधिक सजने एवं संवरने की होड़ रहती है। पर्व के एक दिन पूर्व मेकओवर सहित अन्य ब्यूटी पार्लरों में मेंहदी व मेकअप के लिए महिलाओं में मारामारी देखी गयी। उधर बाजार में भी महिलाआंे की जमकर भीड़ उमड़ी।

बताते चलें कि कल (आज) करवाचौथ का पर्व समूचे जनपद में मनाया जायेगा।

पर्व को लेकर महिलाओं द्वारा कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। सभी महिलाओं ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं सिर्फ सजने एवं संवरने का ही काम मंगलवार को पूरा दिन चला। शहर क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित मेकओवर सहित अन्य स्थानों पर खुले ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ देखी गयी। फेशियल, ब्लीचिंग, हेयर कटिंग के साथ-साथ आकर्षक मंेहदी लगवाने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंची। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने महिलाओं के मनमुताबिक हाथ व पैर में मंहदी सजाई।

महिलाओं ने मेंहदी लगवाने के बाद उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली। मेकओवर की संचालिका रेशम मेहरोत्रा ने बताया कि करवाचौथ पर प्रत्येक सुहागिन महिला को सजने एवं संवरने की ललक होती है। उन्होने बताया कि उनके संस्थान में महिलाओं के लिए विशेष आफर भी रखा गया है। जिसका लाभ महिलाएं उठा रही हैं। उधर मंगलवार को पूरा दिन बाजार में भीड़ उमड़ी। कासमेटिक की दुकानों में श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीददारी हुयी। उधर बैंगेल्स स्टोर में चूड़ी व कड़ा खरीदने वाली महिलाओं की लाइन भी दिखाई दी। महिलाओं में भी अब बेसब्री से करवाचौथ की शाम का इंतजार है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए पूरा दिन आज व्रत रहंेगी और शाम को चांद का दीदार कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत खोलेंगी।

Azra News

Azra News

Next Story