तहसील सदर के ब्लॉक भिटौरा परिसर में जरूरतमंदों, गरीबों, बेसहारा को शीतलहर व ठंड से राहत देने के मकसद से जिलाधिकारी सी.इंदुमती ने बुधवार कंबल वितरित किए।

जरूरतमंदों के हमदर्द बन कर जिए जिंदगी

डीएम का भिटौरा ब्लॉक कैंपस में कंबल वितरण पर आह्वान

फोटो परिचय जरूरतमंद लोगो को कंबल वितरित करती डीएम सी. इन्दुमती।

फतेहपुर। तहसील सदर के ब्लॉक भिटौरा परिसर में जरूरतमंदों, गरीबों, बेसहारा को शीतलहर व ठंड से राहत देने के मकसद से जिलाधिकारी सी.इंदुमती ने बुधवार कंबल वितरित किए। इस दौरान, समाज से जरूरतमंदों का मददगार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब परिवारों की मदद करना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने शीतलहर के दृष्टिगत ठंड से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधितों को दिए। उप जिलाधिकारी सदर से कहा कि जिन नागरिकों का मतदाता सूची में नाम नही है। फार्म छः भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाए। मतदाता पुनरीक्षण में महिला मतदाता का अनुपात का विशेष ध्यान दिया जाये। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लॉक भिटौरा परिसर का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी से भवन जर्जर/निष्प्रयोज्य पर नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए ध्वस्तीकरण का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story