खिलाड़ियों का परिचय लेते प्राचार्य डा. सुशील कुमार।

स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल्स

फोटो परिचय- खिलाड़ियों का परिचय लेते प्राचार्य डा. सुशील कुमार।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय बिन्दकी, प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया विश्वविद्यालय) प्रयागराज की अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल्स बालक/बालिका का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन फतेहपुर ने कराया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुशील कुमार व ऑब्जर्वर के रूप में डॉ० सरद राय रहे। प्रतियोगिता के चयन समिति में डॉ. राजेन्द्र वर्मा, आतिफ हुसैन, हॉकी कोच मो. इजहार, उप क्रीड़ाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, अरुण शर्मा, शारीरिक प्राध्यापक डॉ धीरेंद्र सिंह चौहान व स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Azra News

Azra News

Next Story