खागा के संपूर्ण समाधान दिवस में छह शिकायतों का त्वरित निस्तारण

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय से करें निस्तारण: डीएम

- खागा के संपूर्ण समाधान दिवस में छह शिकायतों का त्वरित निस्तारण

फोटो परिचय-संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम व साथ में एसपी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को खागा तहसील सभागार में जिलाधिकारी सी. इंदुमती, पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें पीड़ितों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने निस्तारण कराने का प्रयास किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को सरल भाव से गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है। इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है। कोई भी फरियादी तहसील दिवस/किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए। शिकायतों का मौके पर मुआयना करने के पहले शिकायतकर्ता को सूचित कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने अधिशाषी अधिकारियो को निर्देशित किया कि अपने अपने नगर पंचायतों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही चूने का छिड़काव, फागिंग कराई जाये। आज 219 प्रार्थना पत्रों में से 06 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा नन्द प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, एक्सईएन विद्युत, जल निगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि विभागों के अभियन्ता तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story