भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू

फोटो परिचय- कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

फतेहपुर। शहर के गंगानगर गाजीपुर बस स्टाप के समीप श्री हरिकृपा सेवा संस्थान के संयोजकत्व में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा पंडाल से निकली। पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर विभिन्न मार्गों से निकली और भ्रमण करते हुए पुनः पंडाल पहुंची। जहां पहले दिन की कथा सुनाई गई।

भव्य कलश यात्रा पंडाल से उठकर राधानगर चौराहे तक पहुंची। रास्ते में विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात यात्रा आयोजन स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर रामकथा के मुख्य यजमान प्रहलाद सिंह गौतम, नीरा सिंह गौतम, महेंद्र शुक्ला, अमित शुक्ला, पप्पू अग्निहोत्री, शिखर अग्निहोत्री, अनुराग शुक्ला, राजेश तिवारी, नागेश सिंह गौतम, नीरज सिंह, मनीष श्रीवास्तव, कोटेश्वर शुकला, संदीप अग्रहरि, अवधेश द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, मयंक मिश्रा, रोहित सिंह, सुमित किशोर, अखिलेश चौहान, नवनीत, रोहित, विवेक भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story