पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का होगा काम: तनवीर- सपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर हुआ स्वागत नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टीजन।

पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का होगा काम: तनवीर

- सपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर हुआ स्वागत

फोटो परिचय- नवनियुक्त सपा नगर अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टीजन।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष तनवीर हैदर नकवी के प्रथम जनपद आगमन पर शहर सीमा से लगाकर पार्टी कार्यालय तक जहां जोरदार स्वागत किया गया वहीं नगर अध्यक्ष श्री हैदर ने कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए जी-जान से मेहनत की जाएगी।

सोमवार को सपा नगर अध्यक्ष तनवीर हैदर के प्रथम जनपद आगमन पर शहर सीमा नऊवाबाग से लेकर पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह सपाईयों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत जुलूस विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए पार्टी कार्यालय शादीपुर पहुंचा। जहां सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष का भारी-भरकम माला पहनाकर पुनः जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पार्टी ने नगर की कमान युवा हाथों में सौंपी है। उन्होने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से आशा जताई कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें। समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री हैदर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन पर विश्वास जताते हुए नगर की कमान सौंपी है।

पार्टी की उम्मीदों पर वह खरा उतरते हुए लोकसभा चुनाव में घोषित प्रत्याशी को जिताने के लिए वह जी-जान से मेहनत करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा कि जल्द ही नगर कमेटी की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व सांसद अशोक पटेल, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, महासचिव चौधरी मंजर यार, नफीस उद्दीन, पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति, सऊद अहमद, जंग बहादुर सिंह मखलू, ओवैस फारूकी, सुहैल खान हेमू, सुमित साहू, महेंद्र प्रजापति, रौनक पासी, नफीस सिद्दीकी, दीप कुमार डब्लू, मनोज लोधी, अकबर शानू, विनय प्रजापति, सुमित साहू, वकील अहमद, जयकरन यादव भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story