सम्मान समारोह को संबोधित करतीं शिक्षिका आसिया फारूकी।

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साथ जनपद की बेटी सम्मानित

फोटो परिचय- सम्मान समारोह को संबोधित करतीं शिक्षिका आसिया फारूकी।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। महिलाओं के लिए यूथ आइकॉन बनी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साथ जनपद की बेटी आसिया फारूकी को आरबीटीसी संस्था ने सम्मानित किया।

राजधानी लखनऊ स्थित एक लान में आयोजित समारोह में अंतर्राष्ट्रीय संस्था आरबीसीटी 2030 सम्मान से नवाजा गया। संस्था की डॉ. फरहा उस्मानी ने देश विदेश में रहकर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली सौ मुस्लिम महिलाओं को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाओं के बीच में जनपद की बेटी व प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाचार्य आसिया फारूकी को भी महिलाओं व बालिकाओं की शिक्षा एव उनके उत्थान के लिये किये गये कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आसिया फारूकी को अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो, महिलाओ के संघर्ष पर लिखी गई पुस्तक जिसमे इस वर्ष की पदमश्री और गोल्ड मेडलिस्ट महिलाओं को इस सूची में शामिल किया गया देकर सम्मानित किया गया।

आसिया फारूकी को उनके शिक्षा के प्रति किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रपति से देश का सर्वाेच्च राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया। इसके पूर्व इन्हें राज्यपाल पुरस्कार समेत अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इरा मेडिकल कॉलेज की वाइस चांसलर फरजाना मेंहदी और उनकी टीम ने महिलाओं का भव्य स्वागत और सम्मान किया। आरबीटीसी प्रकाशन संस्था द्वारा देश की 100 मुस्लिम महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद की बेटी आसिया ने स्थान हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया।

Azra News

Azra News

Next Story