ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से दंपति समेत तीन लोग घायल

अलग-अलग स्थानों पर ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से दंपति समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियन पुरवा काशीराम कालोनी निवासी सोहन लाल की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ई-रिक्शे पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रही थी। जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड शनी मंदिर के समीप पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रिक्शे पर सवार सुनीता देवी घायल हो गई। इसी तरह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चकमदा बैरामपुर गांव निवासी स्व. मोती लाल का 50 वर्षीय पुत्र प्रेम सागर व उसकी 48 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी किसी काम से मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव आये थे। यहां से वापस ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब उनका रिक्शा मलवां थाना क्षेत्र के सरांय शाहजादा गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलांे को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां भर्ती कर सभी का उपचार किया जा रहा है।

Azra News

Azra News

Next Story