टीसी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

टीसी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

- केंद्रीय राज्यमंत्री दस लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी

- शहाबुदीन गांव तक सात किलोमीटर सड़क का किया उद्घाटन

फोटो परिचय- भारत संकल्प यात्रा के दौरान शपथ दिलातीं केंद्रीय राज्यमंत्री।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। हसवा ब्लॉक के ग्राम टीसी व रहिमापुर मिचकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नेशनल हाईवे एकारी मोड़ टीसी मार्ग शहाबुदीन तक सात किलोमीटर सड़क का उद्धाटन किया। तत्पश्चात टीसी कंपोजिट विधालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गोष्ठी आयोजित हुई। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं हसवा ब्लॉक प्रमुख के अलावा प्रधान राहुल मिश्रा ने फूलों की माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मां सरस्वती दीप प्रज्ज्वलित किया। विधालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने छात्र और छात्राओं को फूलों की माला पहनाकर कहा कि मन लगा कर पढो ताकि देश में नाम रोशन हो सकें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम संकल्प दिलाते हैं कि संपूर्ण भारत को विकसित देश बनाया जायेगा। सरकार की सभी योजनाओं का पूरा करने संकल्प लिया है। शहर शहर और गाव गाँव का विकास किया जायेगा। हसवा प्रमुख विकास पासवान ने कहा कि जब गाँव गाँव के किसान और मजदूर मजबूत होगा तो शहर का विकास भी बढ़ेगा। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सरकार की योजनाओं की लोगों जानकारी दिया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी बांटने के बाद छह लोगों को किसान सम्मान प्रमाण पत्र वितरण किया और केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका देवी, संध्या देवी दोनों गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए जानवी देवी, संध्या देवी दोनों बच्चों को खीर खिलाया और दुलार भी किया। परिसर में लगे स्टालों में जल मिशन, आजीविका मिशन, मातृ बंदना योजना, उज्जवला गैस योजना, स्वास्थ्य विभाग आदि स्टालों में केंद्रीय मंत्री जानकारी लिया। इस मौके पर बीडीओ सतीश चन्द्र पांडेय, एडीओ पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, एपीओ नितिन श्रीवास्तव, सचिव दीपक तिवारी, जितेन्द्रनाथ विश्वकर्मा, ब्रजेश श्रीवास्तव, राजू मौर्य, रामबाबू कुशवाहा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story