28 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन कर राजस्व परिषद के अध्यक्ष को देंगे ज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने धरना देकर सीएम को भेजा ज्ञापन

- 28 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन कर राजस्व परिषद के अध्यक्ष को देंगे ज्ञापन

फोटो परिचय- धरने को संबोधित करते कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन।

फतेहपुर। अपनी बाइस सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। तत्पश्चात एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर सभी मांगांे को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। कर्मचारियों का कहना रहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो 28 नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर अध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन व मंत्री राम किशोर की संयुक्त अगुवाई में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते चले आ रहे हैं।

लेकिन आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते तीन चरणों में आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर कलेक्ट्रेट का नाम मिनी/जनपद सचिवालय रखे जाने, लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान किए जाने, ग्रेड पे वेतन बढ़ाये जाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने, पटेल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिये जाने संबंधी शासनादेश निर्गत किए जाने, संघ के कार्यालय हेतु दारूलशफा में कक्ष आवंटित किए जाने, समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर कलेक्ट्रेट

कर्मियों को भी सचिवालय के बराबर वेतन भत्ते दिये जाने, सामूहिक बीमा धनराशि बढ़ाये जाने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्त चाहने वाले कार्मिकों के आश्रितों को सेवायोजन प्रदान किए जाने सहित अन्य मांगे भी शामिल रहीं। ज्ञापन में कहा गया कि यदि मांगों की पूर्ति न की गई तो आंदोलन द्वितीय चरण की ओर अग्रसर होकर 28 नवंबर को राजस्व परिषद लखनऊ के समक्ष धरना-प्रदर्शन करके अध्यक्ष को ज्ञापन देने के लिए विवश हो जायेगा। इस मौके पर सभी कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story