विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनायें कार्यकर्ता: रंजना

विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनायें कार्यकर्ता: रंजना

- तीन प्रांतों में प्रचंड जीत पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

फोटो परिचय- (2) बैठक में भाग लेतीं जनपद प्रभारी रंजना उपाध्याय व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रभारी/पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने शिरकत की। संचालन जिला उपाध्यक्ष यात्रा के संयोजक शैलेंद्र रघुवंशी ने किया।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं में अभी तक वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाकर, अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पार्टी की प्रचंड विजय पर शुभकामनाएं प्रदान की। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह एवं जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल ने संबोधित कर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का समापन एवं यात्रा के सहसंयोजक कुलदीप भदौरिया ने किया। बैठक में नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, धनंजय द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, ज्योति प्रवीण, सुशीला मौर्य, मनोज मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, शैलेंद्र शरण सिंपल, अमित शुक्ला, अपर्णा सिंह गौतम, ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, डॉ देवाशीष पटेल, ओम मिश्रा, खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, बिंदकी अध्यक्ष राधा साहू, रेखा सोनी, ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, अभिषेक त्रिवेदी, आदित्य त्रिवेदी, गायत्री सिंह, रेखा सरोज, रंजना सिंह, अजय सिंह रिंकू लोहारी, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अरविंद बाजपेई, मधुराज विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story