युवा विकास समिति ने सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल

नर सेवा ही नारायण सेवा: ज्ञानेंद्र

- युवा विकास समिति ने सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल

फोटो परिचय- गरीबों को कंबल वितरित करते समिति के पदाधिकारी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। युवा विकास समिति ने देवमई ब्लॉक के पधारा ग्राम सभा में ठिठुर रहे सैंकडों गरीब लोगों को कंबल का वितरण कर राहत पहुंचाई। कंबल पाकर गरीब खुशी से फूले नहीं समायें और आयोजकों को ढेरों दुआएं दीं।

बुधवार को युवा विकास समिति की ओर से आयोजित किये गये कार्यक्रम में 51 गरीब और असहाय बुजुर्ग दादियों को शाल वितरित किए गए। सामाजिक संगठन के आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा शामिल हुए। पदाधिकारियों के साथ गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन राम किशोर शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा ने आयोजकों की सराहना करते हुए कंबल वितरण को अति मानवीय, सार्थक और उपयोगी बताया। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ठंड में ठिठुर रहे लोगों को सामाजिक संस्था की ओर से दिये गयें कंबल निश्चित ही गरीबों को राहत पहुंचायेगें। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आफताब अहमद, मुकेश श्रीवास्तव, सुशील अग्निहोत्री, प्रेम प्रकाश तिवारी, जय किशोर शर्मा, अल्ली आदि का सहयोग रहा।

Azra News

Azra News

Next Story