मां गौरी की पूजा अर्चना कर कन्याओं को कराया भोज

मां गौरी की पूजा अर्चना कर कन्याओं को कराया भोज

- मां गौरी की पूजा अर्चना कर कन्याओं को कराया भोज

फोटो परिचय- (8) पंडाल में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।

फतेहपुर। नवरात्र में देवी मंदिरों, दुर्गा पंडालों और घरों मे चल रहे दुर्गा सप्तषती के पाठ के बाद भक्तों ने हवन पूजन किया। आचार्यों ने यजमानों से वेदमंत्रोच्चारण के साथ हवन, पूजन कराया। जगह-जगह कन्या भोज के आयोजन किये गये। शहर के पटेल नगर में भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा व फल वितरित कर आशीर्वाद दिया। भक्तों का मानना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। माता रानी सभी की मनोकामना पूरी करती हैं। इसी प्रकार अरबपुर, देवीगंज, आबूनगर, वर्मा चौराहा, पत्थर कटा, मुराइन टोला, चौक, ज्वालागंज आदि इलाकों में सजे दुर्गा पंडाल मे भक्तों ने मां के आठवें स्वरूप महागौरी की सुबह शाम पूजा अर्चना की। लोगों ने कन्याओं को भोज भी कराया। भक्तगण देवी गीतों पर झूमे। नवरात्र के आठवें दिन मां गौरी की भक्तों ने पूजा अर्चना की शाम को आरती के देवी पंडालों मे कीर्तन भजन के कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं कई दुर्गा पंडालों मे मां दुर्गा के रात्रि जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने शंकर पार्वती नृत्य राधा कृष्ण की झाकियांे को प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। देवी भक्तों ने पंडालों में जाकर मां के आठवें स्वरूप की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। मां के जयकारों से पंडाल गुंजाएमान हो रहे हैं। मां के भक्तों ने आरती के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

इनसेट-

भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर। रविवार को मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों एवं स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक अनुराग सिंह पुत्र आरके सिंह ने बताया कि पवित्र नवरात्र माह एवं अच्छे दिन के चलते उनके द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में भक्तों के अलावा राजगीरों को भी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संतोष सिंह चौहान, बीना सिंह आदि रहे।

Azra News

Azra News

Next Story