विधानसभा वार भरवाये जायेंगे दलित अधिकार योग पत्र

कांग्रेस जिले में करेगी दलित गौरव संवाद: अखिलेश

- विधानसभा वार भरवाये जायेंगे दलित अधिकार योग पत्र

फोटो परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। कांग्रेस जनपद में दलित गौरव संवाद आयोजन करेगी। विधानसभा वार आयोजित किये जाने वाले इस कार्यक्रम में हर विधानसभा क्षेत्र में दलित अधिकार योग पत्र भरवाये जायेंगे। साथ ही हर विधानसभा में रात्रि दस बजे चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

यह बात बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कही। उन्होने बताया कि पार्टी स्वाभिमान के वास्ते-संविधान के रास्ते का नारा लेकर दलित गौरव संवाद आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि दलित अधिकार मांग पत्र दलित समाज के प्रबुद्ध लोगों डाक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि से प्रमुखता से भरवाये जायेंगे। दलित मांग पत्र में लोगों से 5 प्रमुख मांगों को अंकित कराया जायेगा।

यह कार्यकम 9 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा। दलित गौरव संवाद के कार्यक्रम का पर्यवेक्षण प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन चुनाव लड़े प्रत्याशियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, शिवाकांत तिवारी, अशोक दुबे, एमएल श्रीवास, समद अजीजी, इकबाल नफीस, कैलाश अवस्थी, गजोधर मौर्य, राजू मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Updated On 11 Oct 2023 4:15 PM GMT
Azra News

Azra News

Next Story