समय से पहुंची 102 एंबुलेंस ने अस्पताल में कराया भर्ती

     डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
समय से पहुंची 102 एंबुलेंस ने अस्पताल में कराया भर्ती
फोटो परिचय-  घायल महिला को एंबुलेंस में ले जाते 102 कर्मी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– अमौली थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव के समीप अज्ञात तेज रफ्तार डीजे वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी सरकारी एम्बुलेंस से पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उपचार के बाद हालात गंभीर बताते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार अमौली थाना क्षेत्र के चौतारा गांव निवासी संगीता 26 वर्षीय पत्नी दीपक व दीपक 29 वर्ष बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक डिघरुवा गांव समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे। तेज रफ्तार डीजे ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक सवार दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने सरकारी 102 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस के ईएमटी सीमा देवी व पायलट संदीप ने दोनों घायल को जहानाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *