राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.36 लाख मामलों का निस्तारण

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.36 लाख मामलों का निस्तारण
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई– जनपद में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों एवं जिला प्रशासन द्वारा कुल 2,36,804 मामलों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।


सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी-प्रथम ने बताया कि लोक अदालत में जिला जज द्वारा 25 मुकदमों का निस्तारण कर पक्षकारों को 1,00,45,416 रुपये दिलाए गए। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम ने 24 मामलों का निस्तारण किया तथा 5 वैवाहिक मामलों का प्रीलिटिगेशन स्तर पर समाधान कराया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार वशिष्ठ ने 79 मामलों में 1,84,14,000 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई, जबकि जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार ने 10 मामलों में 45,52,133 रुपये दिलवाए।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे ने 2,909 आपराधिक मामलों का निस्तारण किया। अन्य न्यायालयों द्वारा भी बड़ी संख्या में दीवानी व फौजदारी मामलों का समाधान कराया गया।


इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के 545 ऋण मामलों में समझौता कराया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा 2,27,345 प्रीलिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार न्यायालयों और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *