कफ सिरप पिलाने के बाद 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कफ सिरप पिलाने के बाद 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कफ सिरप पिलाने के बाद 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर– उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 2 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को सर्दी-जुखाम की शिकायत होने पर परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक लेकर गए थे।
परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक में कफ सिरप पिलाने के कुछ समय बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही तथा गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।