एक रात में 31 ओवरलोड वाहन पकड़े, 1.88 लाख रुपये जुर्माना

   अवैध खनन माफिया पर फिर चला प्रशासन का डंडा
एक रात में 31 ओवरलोड वाहन पकड़े, 1.88 लाख रुपये जुर्माना
फोटो परिचय- चेकिंग अभियान के दौरान कागजात चेक करतीं एसडीएम व सीओ।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के सख्त तेवरों के बीच जनपद एक बार फिर अवैध खनन माफिया के खिलाफ जंग में आगे बढ़ता दिख रहा है। 23/24 नवंबर को खनिज, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने रात भर धावे बोले और यमुना किनारे व जिले के विभिन्न मार्गों पर छापेमारी की। जिसमें 31 भारी वाहन पकड़े गए जिनमें से अधिकांश में बालू-गिट्टी की ओवरलोडिंग, बिना रॉयल्टी पर्ची, बिना परमिट और बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था।
टीमें ने मौके पर ही 1,88,500 रुपये का जुर्माना वसूला। सबसे ज्यादा वाहन खागा, जहांगीराबाद, मलवां, बिंदकी और असोथर क्षेत्र से पकड़े गए है। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि अवैध खनन से राजस्व की भारी क्षति हो रही है और यमुना का अस्तित्व खतरे में है। सभी थाना प्रभारियों, खनिज निरीक्षकों और परिवहन विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि कोई भी ओवरलोड या बिना दस्तावेज का वाहन सड़क पर नहीं दिखना चाहिए। यह अभियान लगातार चलेगा। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि रात में जितने भी खनन माफिया सक्रिय रहते हैं, टीमें उनसे दो कदम आगे रहेंगी। अब तक की कार्रवाइयों से माफिया में खलबली मची है, लेकिन पुलिस रुकने वाली नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *