जनसुनवाई में 91 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर हमीरपुर – जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए तथा निर्धारित समय के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए।
