आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस तैनात, एनएच-34 जाम के बाद स्थिति
आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस तैनात, एनएच-34 जाम के बाद स्थिति
सुमेरपुर अश्लील वीडियो वायरल मामला: आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस तैनात, एनएच-34 जाम के बाद स्थिति सामान्य
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर | सुमेरपुर
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग/युवती से जुड़ा अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया।
मामले के सामने आते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया गया। आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे-34 पर जाम भी लगाया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
इसी दौरान कुछ संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपी के घर पर पथराव और तोड़फोड़ की सूचना भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(एफआईआर संख्या 0017, थाना सुमेरपुर, दिनांक 15 जनवरी 2026)
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाईवे से जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।