सनातन की धर्म ध्वजा फहराने उमड़ी संतों की टोली, यमुना मैया को अर्पित की 600 मीटर लंबी चुनरी
सनातन की धर्म ध्वजा फहराने उमड़ी संतों की टोली, यमुना मैया को अर्पित की 600 मीटर लंबी चुनरी
सनातन की धर्म ध्वजा फहराने उमड़ी संतों की टोली, यमुना मैया को अर्पित की 600 मीटर लंबी चुनरी संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर हमीरपुर–जनपद में सनातन धर्म की अलख जगाने के उद्देश्य से सैकड़ों संतों की भव्य टोली पहुंची। जूना अखाड़े से जुड़े संत-महात्माओं ने जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन संगमहेश्वर मंदिर के समीप यमुना तट पर यमुना मैया का विधिवत श्रृंगार किया। इस अवसर पर यमुना मां को 600 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ नाव के सहारे यमुना नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक ले जाया गया।
कार्यक्रम के दौरान संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष और सनातन धर्म के संदेशों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यमुना तट पर हर-हर महादेव और जय मां यमुना के नारों से गूंज उठी घाटी। संतों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भारतीय सभ्यता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने यमुना मैया की आरती की और चुनरी अर्पण के इस भव्य दृश्य के साक्षी बने। श्रद्धालुओं का मानना है कि यमुना मैया को चुनरी चढ़ाने से सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। यमुना तट पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम हमीरपुर में आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की एक अनुपम मिसाल बनकर सामने आया।