कालपी के तरीबुल्दा घाट पर अवैध खनन का जाल, ‘सेटिंग’ से चल रहा पूरा खेल
कालपी के तरीबुल्दा घाट पर अवैध खनन का जाल, ‘सेटिंग’ से चल रहा पूरा खेल
कालपी के तरीबुल्दा घाट पर अवैध खनन का जाल, ‘सेटिंग’ से चल रहा पूरा खेल दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जनपद के कालपी तहसील स्थित तरीबुल्दा घाट पर अवैध खनन का खेल सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सिस्टम के भीतर तक गहराई से जड़ें जमा चुका है। सूत्रों के अनुसार यहां ऊपर से लेकर नीचे तक ‘सेटिंग’ का मजबूत नेटवर्क सक्रिय है, जिसके चलते नियम-कायदों को खुलेआम दरकिनार किया जा रहा है।
बताया जाता है कि रात के अंधेरे में खनन और लोडिंग का पूरा शेड्यूल पहले से तय होता है। घाट से निकलने वाले हर ट्रक की एंट्री फिक्स रहती है, जिससे बिना किसी बाधा के परिवहन जारी रहता है। सबसे गंभीर बात यह है कि निर्धारित रॉयल्टी से अधिक वसूली की जा रही है, लेकिन इसके बदले कोई रसीद नहीं दी जाती।
सूत्र यह भी बताते हैं कि चेकपोस्ट से लेकर घाट तक हर स्तर पर ‘इशारे’ की जरूरत पड़ती है। बिना अनुमति या सेटिंग के कोई भी वाहन आगे नहीं बढ़ सकता। इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों के बीच पैसों का लेन-देन बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिससे अवैध खनन का यह कारोबार बेखौफ जारी है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इस अवैध गतिविधि से जुड़े लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है। ऐसे में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और अवैध खनन पर किस तरह अंकुश लगाया जाता है।