शादी के लौट रहे बाइक सवार युवक हत्या, अन्य लघु खबरों के साथ

      शादी के लौट रहे बाइक सवार युवक हत्या
– मृतक के भाई ने साले पर लगाया हत्या करने या करवाने का आरोप
– पोस्टमार्टम हाउस से पुलिस ने साले को किया गिरफ्तार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शादी से घर वापस लौट रहे बाइक सवार को सोमवार की भोर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं साला जान बचाकर भाग जाने में सफल रहा। उधर मृतक के भाई ने साले पर ही हत्या या हत्या करवाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में साले को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बहेरीहार गांव निवासी छोटा लोधी का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार लोधी रविवार की शाम अपना साले मनोज निवासी केवट मई थाना खखरेरू के साथ मामा सुन्दर के यहां शादी समारोह में खखरेरू थाने के नन्दापुर गांव गया था। बताते हैं कि सोमवार की भोर धर्मेन्द्र अपने साले मनेज के साथ घर वापस आ रहा था। जब यह लोग बसई मोड़ के पास पहुंचे तभी कुछ लोगो ने बाइक रोंककर धर्मेन्द्र पर ताबडतोड हमलाबोल कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं साला मनोज अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को विच्छेदन हेतु भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का बडा भाई मुरारी लाल ने बताया कि रविवार की शाम उसका साला मनोज आया था। जिसके साथ भाई नन्दापुर शादी समारोह में गया था। भाई ने मृतक के साले पर शक जाहिर करते हुये या तो उसने हत्या की है या फिर साजिशन हत्या करायी है। क्योंकि गांव से दो किलोमीटर दूर बसई मोड़ के पास भाई का हत्यायुक्त शव मिला। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम आए मृतक के साले मनोज को पूंछतांछ के लिए हिरासत में लेकर थाने ले गई।

———————————————————–

पच्चीस वर्षों बाद मार्ग का हो रहा नवीनीकरण
चौडगरा, फतेहपुर। मलवां विकास खंड के अभयपुर ग्राम सभा अंतर्गत हाईवे से रानीपुर तक 600 मीटर का संपर्क मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग से लगभग 25 वर्ष पूर्व बना हुआ था जो लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो गया था जिससे आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस संपर्क से अभयपुर ग्राम सभा के कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन करने का मुख्य मार्ग है। मार्ग के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। गांव के ही आनंद सिंह, बच्चा सिंह, पारस सिंह, जय सिंह आदि ने बताया कि मार्ग का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं है। मार्ग के दोनों किनारो पर पटरी और नालियां नहीं बनाई जा रही हैं जिससे मार्ग शीघ्र ही खराब होने की आशंका है। वही मार्ग में गांव के ही कुछ अराजकतत्वों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे मार्ग संकरा हो गया है। एक से अधिक वाहन के आने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रानीपुर गांव से दरियापुर तक का मार्ग अभी भी गड्ढों में तब्दील है जो कि सेतु निगम से बनाया गया था जो अभी भी जर्जर बना हुआ है। दरियापुर गांव के सुरेश निषाद, रामचंद्र निषाद, पृथ्वी पाल निषाद आदि ने कहा कि शेष मार्ग का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रोड जगह-जगह पर उखड़ गई है जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। विद्यालय जाने वाले बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अमर योगदान का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
चौडगरा, फतेहपुर। मलवां विकास खंड के ओम ग्राम सभा के आदर्श जनता इंटर कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अमर योगदान का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का प्रारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान से प्रारंभ किया गया। जिसमें जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम देश में जगह-जगह पर मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है और इसका बहुत ही महत्व है क्योंकि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है जो लोगों को एकजुट करता है यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया था और 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया। वंदे मातरम मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि भारत वेदों का ज्ञान करता है हमारे देश में देवी देवताओं ने भी वेद पद्धति से ऋषियों के द्वारा शिक्षा ग्रहण करते थे तब देश सोने की चिड़िया कहलाता था। देश में बढ़ रही इस्लामी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री और संघ मिलकर देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में आए शिवकरण महाराज ने कहा कि जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक 22000 किलोमीटर की हमने पैदल यात्रा की है और अभी तक 80000 वन वृक्ष लगाए गए हैं। विधायक ने कहा कि आज हमारे समाज में इस्लामिक गतिविधियों द्वारा नागरिकों को गुमराह किए जाने का कार्य किया जा रहा है इसलिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा और वेद भूमि भारत की धरोहर को संजोए रखना होगा। कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विद्यालय प्रबंधक चंद आर्य, बलबीर सिंह सेक्टर अध्यक्ष, अरुण शुक्ला मंडल अध्यक्ष, भारत सिंह मंत्री देवमई मंडल, शिवकरण महाराज, आनंद पटेल, प्रेम पटेल, प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह, शिक्षक राज नारायण सिंह भदौरिया सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज दौरान मौत
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदपुर ईंट भट्ठा के समीप दस दिन पूर्व बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया था। जिसमें 45 वर्षीय युवक की कानपुर में इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई।
बतातें चले कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामबहादुर का पुत्र रामबरन अपने भाई भानू प्रताप के साथ विगत 14 नवंबर को रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते समय जब यह लोग ललौली थाने के जिन्दपुर टूलप्लाजा ईंट भट्ठा के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो भाई घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायल रामबरन को कानपुर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर इलाज कर रहे थे। रविवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन शव लेकर गांव आ गये और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।


———————
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा के समीप एनएच-2 में सड़क पार कर रहे 56 वर्षीय अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सौंरा गांव निवासी स्व0 सुखराम रैदास का पुत्र श्रीराम रैदास का रविवार की शाम लगभग 6 बजे सड़क पार कर रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिसे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

   नगर में निकली ध्वज यात्रा, श्रीराम विवाह संस्कार के साथ समापन
– यात्रा का चेयरमैन ने माला पहनाकर किया स्वागत
फोटो परिचय-  नगर में ध्वज यात्रा निकालते लोग।
संजय पटेल खागा, फतेहपुर। नगर के प्राचीन व प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर परिसर से सोमवार को अकोदिया धाम के लिए ध्वज यात्रा बड़े ही भक्तिमय वातावरण में निकाली गई। कानपुर से पधारे साधु-संत राकेश महाराज एवं डॉ. सुनील गुप्त के सानिध्य में यह यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम, बजरंग बली की जय और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बनाए रहे।
ध्वज यात्रा की कमान चेयरमैन गीता सिंह, रामगोपाल सिंह और सुरेंद्र परिहार ने संभाली। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर यात्रा मार्ग तक रंग-बिरंगी झंडियां, फूलों की सजावट और भक्तों की भीड़ आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा अकोदिया धाम पहुंचने पर भव्य रूप से स्वागत किया गया। धाम परिसर में पहुंचकर राम-सीता विवाह संस्कार विधिविधानपूर्वक कराया गया। वैदिक पुरोहितों द्वारा कराए गए विवाह संस्कार के दौरान श्रद्धालु गद्गद होकर भक्ति रस में डूबे रहे। विवाह संस्कार के पश्चात भगवान की आरती की गई और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या मौजूद रही। व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाल रमेश सिंह पटेल और अनीश सिंह अपनी टीम के साथ यात्रा के दौरान सक्रिय रहे। इस अवसर पर महेंद्र, पप्पू द्विवेदी, उमेश केसरवानी, गांधी गुप्त, केदार शुक्ल, रोहित, तत्कालीन सीओ बिंदकी गोपालकृष्ण गुप्त, अवधेश द्विवेदी, बच्चन सिंह, ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, संतोष गुप्त और यजुवेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *