आप कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बीएलओ को दी श्रद्धांजलि,सभा में बैठे आप कार्यकर्ता

   आप कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बीएलओ को दी श्रद्धांजलि
फोटो परिचय- श्रद्धांजलि सभा में बैठे आप कार्यकर्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर मोदी के चुनावी घोटाले को उजागर करने व बीएलओ को श्रद्धांजलि देने हेतु आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्या के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
जिसमें उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बीएलओ को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग को साथ लेकर बड़ा चुनावी घोटाला कर रहा है। चुनावी घोटाले के चलते ही भाजपा सरकार बना रही है। जिसे रोकना बेहद जरूरी है। सरकारी कर्मियों पर एसआईआर के नाम पर जबरन दबाव डालकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसके चलते कई बीएलओ ने अपनी जान दे दी। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल द्विवेदी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माया गौतम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शेर आलम, महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव अंजू प्रजापति, शिव प्रकाश गुप्ता, राजेश चौहान, नसीम मास्टर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *