तमंचा-कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। असोथर थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से एक देशी तमंचा व दो खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
असोथर थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 251/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त धर्मराज पुत्र बिन्दू प्रसाद मिश्रा निवासी ऐझी थाना असोथर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, आरक्षी शिवम सिंह व होमगार्ड शिवकुमार शामिल रहे।
————————–
पेड़ से गिरकर किशोर घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में शनिवार की दोपहर पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा 17 वर्षीय किशोर गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी रामपाल का पुत्र जितेन्द्र शनिवार की दोपहर पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ते समय अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
—————————
घायल को कराया भर्ती
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास पर शनिवार की शाम सड़क पार कर रहे 30 वर्षीय अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समाजसेवी अमन ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
—————————–
ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत में बोलेरो चालक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी गांव की मोड़ के समीप ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव निवासी कृष्ण कुमार का 20 वर्षीय पुत्र देवेन्द्र बोलोरो गाड़ी चलाकर शहर आ रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के देवरी गांव मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें बोलेरो चालक देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचे घायल के पिता कृष्ण कुमार ने बताया पुत्र देवेंद्र बोलोरो चालक है। वह शहर गाड़ी की सर्विस करने आ रहा था जब वह देवरी गाँव की मोड़ के समीप पहुंचा तभी ट्रक और बोलेरो की भिडन्त हो गई जिसमें देवेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
—————————-
बाइकों की भिडं़त में बाइक सवार घायल, भर्ती
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के वैशाली चौराहे पर बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी मान सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के वैशाली चौराहे के समीप पहुंची। तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई जिसमें अजीत घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल साथ में आए घायल के भाई राधेश्याम ने बताया कि भाई बाइक पर सवार होकर शहर आ रहा था। तभी रास्ते मे दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें वह घायल हो गया है उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।

