तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त को दबोचा, अन्य लघु खबरों के साथ

    आरपी मिश्रा कालेज ऑफ फार्मेसी में प्लेसमेंट शिविर आज
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शासन एवं सेवायोजन विभाग के उ०प्र० रोजगार मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से कल (आज) प्रातः दस बजे से आरपी मिश्रा कालेज ऑफ फार्मेसी बक्सर मोङ गुगौली में कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश स्तर की ग्लेनमार्क लाइफ साइसेंज, भरूच गुजरात द्वारा सहायक हेतु बी. फार्मा, डीफार्मा उर्तीण 18 वर्ष से 28 वर्ष पुरूष वेतन 18000 रूपए प्रतिमाह प्राइम कनेक्ट सर्विसेज द्वारा जनरल ड्यूटी असि. हेतु बी. फार्मा, डीफार्मा उर्तीण 18 वर्ष से 35 वर्ष महिला, वेतन 15000 प्रतिमाह, पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. द्वारा वेलनेस एडवाइजर हेतु इंटरमीडिएट उर्तीण 18 वर्ष से 30 वर्ष पुरुष महिला, वेतन 10000, ब्लिकिंट वेयरहाउस हेतु हाईस्कूल, इंटर, स्नातक उर्तीण 18 वर्ष से 35 वर्ष पुरुष महिला वेतन 20000 एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा सखी हेतु हाईस्कूल उर्तीण 18 वर्ष से 45 वर्ष महिला वेतन 7000 प्रतिमाह कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा। प्लेसमेन्ट शिविर में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। कोई भी अभ्यर्थी जो इंटर, स्नातक, आई.टी.आई./डिप्लोमा उर्तीण व आयु 18 से 45 वर्ष तक हो अपने पंजीयन प्रपत्र स्वंय का बायोडाटा व समस्त प्रमाण पत्रो सहित कार्यालय परिसर में अवश्य उपस्थित हो। अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष 05180-298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
——————————– 
तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त को दबोचा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जाफरगंज थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
जाफरगंज थाना पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अ0स0 159/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त कल्लू पाल उर्फ योगेन्द्र पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम धौकलपुर थाना जाफरगंज को मुखबिर की सूचना पर गहरूखेड़ा चौराहे से तीन सौ मीटर पहले जोनिहां-जहानाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना स्थानीय पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सरोज, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव, कांस्टेबल राजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
——————————— 
डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
– दुर्घटना में बाल-बाल बचे अधिवक्ता, कार का फटा टायर
खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बा दावतपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार चला रहे अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। कार का टायर भी फट गया। पुलिस ने डंपर व चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जन्मेजय उर्फ़ राहुल यादव एडवोकेट अपने गांव कसरेहटा से खागा तहसील कोर्ट जा रहें थे। तभी अचानक प्रेमनगर कस्बा के दावतपुर मोड़ के पास हुसैनगंज की तरफ़ से कौशाम्बी तरफ़ जा रही डीसीएम को तेज रफ्तार डंपर ने ओवर टेक किया जिससे सामने से आ रही अधिवक्ता की कार सड़क की पटरी में जाने के बाद भी डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने डंपर को रोक लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर व चालक को हिरासत में ले लिया।

————————- 
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
– हादसे में दूसरा गंभीर, रेफर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी छेद्दु का 25 वर्षीय पुत्र पप्पू व कस्बा निवासी स्वर्गीय जमील का 35 वर्षीय पुत्र रफीक दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थानां क्षेत्र के सिधांव गांव गए थे। वहां से वापस लौटते समय सिधांव पुलिया के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे बाइक पर सवार पप्पू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं रफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल रफीक को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी माँ कमरून ने घटना की जानकारी दिया।
—————————– 
बाइकों की भिडन्त में दोनों बाइक सवार घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में स्थित आरा मशीन के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अकीलपुर गांव निवासी राममनोहर का 28 वर्षीय पुत्र अमन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हथगाम थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र में स्थित आरा मशीन के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए हथगाम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
———————— 
अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के बसौनापुर गांव निवासी प्रेमचंद का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव गया था। तभी सिधांव गांव की मोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे शिवम कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ में आए घायल के पिता प्रेमचंद ने घटना की जानकारी दिया।
—————————- 
महिला को बचाने में बाइक खंती में गिरी, दो युवक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के समीप अचानक बाइक के सामने आई महिला को बचाने के प्रयास में बाइक खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी बुद्दीलाल का 21 वर्षीय पुत्र राजन कुमार व गांव निवासी उसका मित्र प्रभु सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर खखरेरू थाना क्षेत्र की चिराई गांव राजन की बहन खुशबू के घर गए थे। वहाँ से वापस लौटते समय जब उनकी बाइक गांव के समीप पहुंची। तभी अचानक बाइक के सामने आई महिला को बचाने के प्रयास में बाइक खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राजन को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा और पायलट हरी बाबू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुलदीप के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
—————————- 
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फ़तेहपुर। खखरेरुं थानां क्षेत्र के दरियामऊ गांव के समीप दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व उसका पुत्र घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भदऊआ गांव निवासी श्याम लाल का 40 वर्षीय पुत्र रमेश अपनी पत्नी और 8 वर्षीय पुत्र को बाइक पर सवार कर रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के दरियामऊ गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक रमेश की मौत हो गई तो वहीं पत्नी और पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई राम प्रकाश ने बताया कि छोटा भाई अपने साडू के घर गुरसांडी गाँव गया था। वहाँ से वापस घर लौटते समय जब थानां क्षेत्र के दरियामऊ गाँव के समीप पहुंचा गभी दूसरे बाइक सवार से भिडन्त हो गई। जिसमें भाई की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी फूलमति व उसका 8 वर्षीय पुत्र अंशू घायल हो गया।
—————————— 
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के लाड़लेपुर गांव के समीप बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिसुई मजरे सरांय इदरीश गांव निवासी स्वर्गीय झूरी का 60 वर्षीय पुत्र लालजी रोड पर पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से वृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र सूरज भान ने बताया कि पिताजी खेत में थे। वहां से नल से पानी लेने के लिए रोड पर आए थे पानी लेकर वापस जा रहे थे। तभी अपाचे बाइक सवार ने उनको जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
————————— 
डिवाइडर से टकराकर एमबीबीएस के दो छात्र घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर स्थित बाईपास पर आगे चल रही रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लेने से बाइक सवार एमबीबीएस के दो छात्र डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार भदोही जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी जय प्रकाश यादव का 23 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार यादव और जनपद के सुरियांवा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी उसका मित्र भोलानाथ यादव का 25 वर्षीय पुत्र राहुल यादव दोनों औरैया जनपद में स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र हैं। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कॉलेज से अपने घर जा रहे थे। जब उनकी बाइक फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर पहुंची तभी आगे चल रही रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक सवार छात्र डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। छात्र रवि चौहान ने बताया कि रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। यह लोग बस के पीछे चल रहे थे। खुद को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई और यह लोग घायल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *